Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस बीच उत्तराखंड में कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोनावायरस के डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से जिन लोगों की मौत हो रही है, इसका पूरा विश्लेषण किया जाए कि आखिर वजह क्या है? किसी भी मरीज को अगर हायर सेंटर रेफर करना है तो इसमें देरी ना हो। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाए। आरटी पीसीआर टेस्ट पर खास ध्यान दिया जाए। आगे पढ़िए