Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दुर्लभ हिम तेंदुओं की तादाद बढ़ रही है। उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं यानि स्नो लेपर्ड की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले हैं। पिछले दिनों जिले में स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत वन्यजीव एवं राष्ट्रीय पार्क के विशेषज्ञों की टीम हिम तेंदुओं की गणना करने गई थी। इस दौरान टीम को पार्क की सांकरी और रूपिन रेंज में स्नो लेपर्ड की मौजूदगी के सबूत मिले। यहां स्नो लेपर्ड का मल और पंजों के निशान मिले। मल को सुरक्षित कर डीएनए टेस्ट के लिए देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजा जा रहा है। टीम ने पंजों के निशान की तस्वीरें भी ली हैं। इससे पहले उत्तरकाशी की नेलांग वैली में भी हिम तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है। यहां स्नो लेपर्ड को कई बार देखा गया। स्नो लेपर्ड की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। भेड़पालक भी उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की मौजूदगी के बारे में वन विभाग को कई बार जानकारी दे चुके हैं, लेकिन यहां कितने हिम तेंदुए हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। हिम तेंदुओं की गिनती नहीं हो सकी थी। आगे पढिए