Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड का काम जोरों पर चल रहा है। ऑल वेदर रोड पर कुछ खास चीजें हैं, जो इस सफर को और भी ज्यादा सुगम बनाती हैं। माना जा रहा है कि 2022 तक ऑल वेदर रोड का काम पूरा हो जाएगा, जिससे उत्तराखंड में आने वाले लोगों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस बीच ऑल वेदर रोड पर ही उत्तराखंड की पहली ओपन टनल भी बन रही है। जी हां चमोली में ऑलवैदर परियोजना के तहत बन रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर पाताल गंगा में उत्तराखंड की पहली ओपन टनल बनाई जा रही है। इस टनल की लंबाई करीब 150 मीटर है। टनल का काम तकरीबन 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दरअसल इस जगह पर अक्सर भूस्खलन हो जाता था। ऐसे में करीब 38 करोड़ की लागत वाली इस टनल का कार्य पूरा होने पर यहां भूस्खलन के चलते आवाजाही बाधित नहीं होगी। माना जा रहा है कि एक दो महीने में ये टनल आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। आगे जानिए इस टनल की खूबियां