Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली से उत्तराखंड का सफर अब और आसान एवं कम समय में तय होगा। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड की राजधानी दून तक दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले साल मार्च से शुरू होने वाला है। जी हां, इस निर्माण के बाद अब दिल्ली से देहरादून की दूरी बेहद कम हो जाएगी और ढाई घंटे में दिल्ली से दून पहुंच सकेंगे। इस इकोनामिक कॉरिडोर ग्रीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर तकरीबन 15 हजार करोड रुपए की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। खास बात यह है इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण हो जाने के बाद महज ढाई घंटे के अंदर हम दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर तय कर सकते हैं। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली आने-जाने में कई घंटे लग जाते हैं। मगर आने वाले समय में यह यात्रा और अधिक सुखद हो जाएगी। मार्च 2021 में 6 लाइन ग्रीन एक्सप्रेस-वे के लिए काम शुरू हो जाएगा और यह दावा किया जा रहा है कि 2023 तक दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा और दिल्ली एवं देहरादून के लोगों को एक अनोखी सौगात मिलेगी।