Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में आए दिन मानव एवं वन्यजीव के संघर्षों की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है जो कि बेहद चिंताजनक बात है। गुलदार के हमले की ताजी घटना अल्मोड़ा से सामने आई है। अल्मोड़ा के डोटियाल बाखल गांव में एक गुलदार ने दिनदहाड़े खेतों में गुड़ाई करने गई महिला के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार ने महिला के ऊपर झपट्टा मारा और उसको अपने पंजों से लहूलुहान कर दिया। महिला के सिर पर गहरी चोट आई है और गहरे घाव होने से चिकित्सकों ने उसको उपचार के लिए काशीपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पहले केवल रात के अंधेरे में बाहर निकलने वाले गुलदार अब दिनदहाड़े लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं। हिंसात्मक हो चुके गुलदार इंसानों के साथ साथी मवेशियों को भी अपना निवाला बना रहे हैं। इसी गांव में 4 दिन पहले भी गुलदार ने 10 बकरियों को अपना वाला बनाया था और अब उसने ग्रामीण महिला के ऊपर हमला करके ग्रामीणों के बीच में हड़कंप मचा दिया है।