Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड में हालात काबू में आते नहीं दिख रहे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब पहाड़ी प्रदेश पर बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। बर्ड फ्लू को लेकर हिमालयी राज्यों में विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है। जब से अलर्ट जारी हुआ है कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में रहने वाले लोग टेंशन में हैं। इन दोनों जिलों के जलाशयों में लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कुमाऊं में कोरोना काल के बीच बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राहत वाली बात ये है कि फिलहाल प्रदेश में बर्ड फ्लू का कोई केस रिपोर्ट नहीं किया गया, लेकिन पड़ोसी राज्यों हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में पक्षियों और मुर्गियों की मौत हो रही है। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इस वक्त कुमाऊं के बौर, हरिपुरा, तुमड़िया, नानकसागर, कोसी बैराज आदि जगह पर लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आए हुए हैं। ऐसे में टेंशन बढ़ना लाजिमी है।