Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: जब से उत्तराखंड अलग राज्य बना है, हर कोई पहाड़ छोड़कर दून में बसना चाहता है। यहां जैसे-जैसे बिल्डिंगों के नाम पर कंक्रीट का जाल बिछ रहा है, जमीन-फ्लैट दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। हाल में तीन शातिरों ने पौड़ी के रहने वाले एक शख्स समेत तीन लोगों से फ्लैट दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का नाम मुकेश कुमार है। वो पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर के रहने वाले हैं। मुकेश ने बताया कि वो देहरादून में फ्लैट लेना चाहते थे, ताकि अपने परिवार के साथ देहरादून में शिफ्ट हो सकें। इस बीच उनकी मुलाकात देहरादून में रहने वाली रेखा भट्ट, सुमन लाल और इलम चंद से हुई। इन तीनों ने कहा कि वो उन्हें आईएसबीटी के पास सस्ते में फ्लैट दिला देंगे। आरोपियों ने उनसे एडवांस में तीन लाख रुपये देने को कहा।