उत्तराखंड: विधायक चैंपियन का एक और ऑडियो वायरल..पूर्व मुनीम को दी जान से मारने की धमकी

वायरल ऑडियो क्लिप में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल को गालियां दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kunwar Pranav Singh Champion: Kunwar Pranav Singh Champion Audio Viral
Image: Kunwar Pranav Singh Champion Audio Viral

हरिद्वार: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन। इन्हें विवादों का चैंपियन कहा जाता है। तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने विधायक चैंपियन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि 13 महीने बाद उनकी पार्टी में दोबारा एंट्री हो गई, लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवादों के जुड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। कुछ दिन पहले एक एबीवीपी कार्यकर्ता से गाली-गलौच करने वाले विधायक चैंपियन का एक और ऑडियो वायरल हो गया है। इस ऑडियो क्लिप में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल को गालियां दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। दरअसल कुछ दिन पहले संजय अग्रवाल ने चैंपियन पर हथियारों के बल पर घर से अपहरण करने और संपत्ति के कागजात पर जबरन साइन कराने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो होनहारों ने शुरू की कंपनी..आज 10 लोगों को दे रहे रोजगार
इस मामले में लंढौरा चौकी में केस भी दर्ज है। संजय ने पुलिस को तहरीर देकर विधायक चैंपियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बाद में विधायक चैंपियन ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और संजय अग्रवाल के आरोपों को झूठा बताया। इस तरह चैंपियन ने सफाई तो दे दी लेकिन अब विधायक और संजय के बीच हुई बातचीत वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में चैंपियन संजय अग्रवाल को जमीन में गाड़ देने तक की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने संजय अग्रवाल को गंदी-गंदी गालियां भी दीं। इस ऑडियो के बारे में विधायक चैंपियन का कहना है कि ये पिछले साल का है। संजय उनके विरोधियों से मिल गए हैं और उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वहीं संजय ने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।