Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जनता से संवाद करना हो या फिर उनके बीच अपनी पैठ बनानी हो, हरदा लोगों का दिल जीतने का हुनर खूब जानते हैं। क्षेत्र भ्रमण पर निकले हरीश रावत कभी जलेबियां तलते मिलते हैं तो कभी समोसे। सोशल मीडिया पर हरीश रावत की ऐसी तस्वीरें खूब देखने को मिलती हैं। इस बार मामला चंपावत का है। उन्होंने यहां जिला मुख्यालय में चाय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर जनता से संवाद किया। इस दौरान हरीश रावत ने खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को परोसी भी। हरीश रावत के इस सरल स्वभाव ने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चंपावत आए हरीश रावत ने मोटर स्टेशन पर स्वयं चाय तैयार कर कार्यकर्ताओं को पिलाई। चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।