Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: कुमाऊं का खूबसूरत पहाड़ी जिला अल्मोड़ा। ये क्षेत्र खुद में हजारों साल का इतिहास समेटे हुए है। इस जगह पर कत्यूरी और चंद शासकों का राज रहा। कुमाऊं की लोककथाओं में इस जगह का जिक्र देवताओं की राजधानी के तौर पर मिलता है। यहां जगह-जगह इतिहास के सबूत बिखरे पड़े हैं, जो कि समय-समय पर सामने आते रहते हैं। हाल में चौखुटिया के लखनपुर क्षेत्र में भी एक पौराणिक सुरंग मिली है। लखनपुर क्षेत्र बैराठ नगरी के कत्यूरी राजाओं की राजधानी के तौर पर मशहूर है। यहां गुजरे वक्त के वैभव को बयां करती एक अनोखी सुरंग मिली है। जिसके अंदर सीढ़ियां, रोशनदार और देवी-देवाताओं की मूर्तियां हैं। माना जा रहा है कि सुरंग का निर्माण 12वीं सदी में कराया गया होगा, तब लखनपुर कत्यूरी राजाओं की राजधानी हुआ करता था। कहते हैं यहां ऐसी और भी सुरंगें हैं, जो अब बंद हो गई हैं।