Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आई आपदा अपने पीछे कई बिलखते हुए लोगों को छोड़ गई है। कई कहानियां अधूरी रह गई हैं। कितने ही बेकसूर मौत के मुंह में जा चुके हैं। कितने ही लोग लापता हो रखे हैं। उनके परिजन उनके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हर कोई बस यही उम्मीद कर रहा है कि लापता लोग जल्द से जल्द मिल जाएं। 7 फरवरी को तपोवन में आई आपदा को कुल 15 दिन बीत चुके हैं और इस बीच तपोवन क्षेत्र में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसी के साथ शवों की खोजबीन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों से लगातार बीआरओ के जवान एसडीआरएफ और सेना के जवान राहत एवं बचाव का कार्य कर रहे हैं।