Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में आतंक का एक अध्याय खत्म हो गया। यहां कनालीछीना विकासखंड में दो महिलाओं को मारने वाले गुलदार को शिकारी राजीव सोलोमन ने मार गिराया। गुलदार के खात्मे के साथ ही लोगों का डर भी खत्म हो गया है। अब वो बिना डरे घरों से बाहर निकल सकेंगे। रोजमर्रा के काम कर सकेंगे। कनालीछीना के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि 12 दिन पहले कनालीछीना के बजेत गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। तब से क्षेत्र के लोग डरे हुए थे। इस घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि सिरोली गांव की रहने वाली एक महिला भी गुलदार का निवाला बन गई। ग्रामीणों की मांग पर गुलदार के खात्मे के निर्देश दिए गए थे। सोमवार शाम वन विभाग की टीम को उनपानी क्षेत्र में गुलदार के दिखाई देने की सूचना मिली। जिसके बाद मुरादाबाद के शिकारी राजीव सोलोमन, शिकारी नदीम और वन विभाग के सलमान खान और बलदेव गोस्वामी मौके पर पहुंचे।