Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के साथ पटाक्षेप हो गया। डॉ. धन सिंह रावत के तौर पर प्रदेश को जल्द ही नया सीएम मिलने वाला है। साथ ही खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। चलिए आपको खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं। पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ। गांव में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके पास मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री है। पुष्कर सिंह धामी कॉलेज के दिनों में ही एबीवीपी से जुड़ गए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी छात्र समस्याओं को उठाने के लिए जाने जाते थे। साल 1990 से 1999 तक वो एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे।