Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में बीता गुरुवार एक बड़ा दिन साबित हुआ। बीते गुरुवार के दिन उत्तराखंड को नया सीएम प्राप्त हुआ और तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड की कमान संभाली। उसके बाद से ही उनके यहां पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच सीएम तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के एक विधायक ने एक बड़ा अवसर दिया है। जी हां, उत्तराखंड के एक सीमांत क्षेत्र के विधायक ने सीएम तीरथ सिंह रावत को अपनी सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। वे सीएम तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने तक तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट की। उन्होंने सीएम तीरथ रावत को एक बड़ा अवसर दिया है। जी हां, उन्होंने सीएम तीरथ रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऑफर दिया है। बता दें कि बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि वे चाहते हैं कि उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ रावत उनकी जगह विधानसभा का चुनाव लड़ कर वहां का विकास करें। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत सरकार में मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।