Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: अगर आप ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर जा रहे हैं, तो अब आपको टिहरी के रास्ते होकर नहीं जाना पड़ेगा। जी हां तोता घाटी अब छोटे बड़े वाहनों के लिए खुलने जा रही है। आपको बता दें कि 31 मार्च तक तोता घाटी को सड़क चौड़ीकरण की वजह से बंद रखा गया था। अब कल से यानी 2 अप्रैल से इस पर छोटे बड़े वाहन चलने शुरू हो जाएंगे। रोड की कटिंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा 4 स्थानों पर दीवार बनाने का काम हो रहा है। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। दीवार बनाने का काम 3 से 4 दिन में पूरा होगा। फिलहाल अच्छी खबर ये है कि तोताघाटी पर कल से सफर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब आपको टिहरी के रास्ते घूमकर जाने की जरूरत नहीं है। पहले सभी वाहन टिहरी होते हुए जा रहे थे, जो कि लंबा सफर है।