Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के डर से लोग इंसानियत भूलते जा रहे हैं। महामारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जो इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक यहां दून अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई एक बीमार महिला इमरजेंसी वॉर्ड के सामने फर्श पर गिर गई, लेकिन कोरोना के डर से महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हद तो तब हो गई, जब अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी भी तमाशबीन बनकर महिला को तड़पते देखते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। बाद में महिला के परिजन किसी तरह उसे इलाज के लिए अस्पताल के भीतर ले गए। एक तरफ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं तो वहीं प्रदेश के सबसे बड़े दून अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। कोरोना के डर से स्वास्थ्यकर्मी संवेदनहीन बनते जा रहे हैं।