Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। परिस्थितियां हाथ से बाहर जा चुकी हैं और उत्तराखंड में लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। यह वायरस आखिर कितना खतरनाक और जानलेवा है इसकी एक झलक पिछले साल हम देख चुके हैं और पिछले साल जो हुआ इस बार भी वही हो रहा है। उत्तराखंड में परिस्थितियां बेकाबू हो रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार और सभी जिला प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की शुरुआत कर दी है और जिन जिलों में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है वहां पर सख्ती लग चुकी है। वहीं इसी बीच उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इस पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछले साल जितने भी आदेश कोरोना नियंत्रण से जुड़े हुए थे उनको राज्य में एक बार फिर से लागू कर दिया गया है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज पांडे की ओर से सभी जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए और कोरोना नियंत्रण के लिए क्या-क्या निर्देश दिए हैं।