Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में कोरोना महामारी की एंट्री से दहशत का माहौल है। यहां के शिक्षण संस्थान पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन संस्थानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, एंट्री के लिए भी सख्त रूल हैं। इसके बावजूद आईआईटी रुड़की और दून स्कूल जैसे बड़े संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित पाए गए। इस लिस्ट में ताजा नाम ऊधमसिंहनगर में स्थित जीबी पंत यूनिवर्सिटी का है। यहां हॉस्टल कर्मचारी समेत 30 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालात पहले जैसे या कहें उससे भी बुरे होते जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में कोरोना पॉजिटिव मिले छात्रों को 14 दिन के लिये संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। छात्रों के बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां हॉस्टल में रह रहे छात्रों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन के लिए घर भेज दिया गया।