Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या के साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रिकवरी रेट घट रहा है। बुधवार को काशीपुर के एक अस्पताल में यूपी के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बल्वरिया का भी निधन हो गया। वो 70 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। यूपी के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह का परिवार नोएडा में रहता है। तीन दिन पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यूपी समेत देशभर के अस्पताल इस वक्त जबरदस्त दबाव झेल रहे हैं, ऐसे में ज्यादातर मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।