उत्तराखंड: हार्ट अटैक से बेटे की मौत, 2 घंटे बाद मां की भी मौत..परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महज दो घंटे के भीतर मां और बेटा दोनों इस दुनिया से रुखसत हो गए। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। मृतक के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus Udham Singh Nagar: Mother son dies in Udham Singh Nagar
Image: Mother son dies in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां बेटे की मौत के सदमे में मां का भी निधन हो गया। महज दो घंटे के भीतर मां और बेटा दोनों इस दुनिया से रुखसत हो गए। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। मरने वाले युवक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला काशीपुर का है। यहां जसपुर के भट्टा कॉलोनी में 46 साल का राशिद हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद ट्रक चलाता था। वो ट्रक लेकर अलग-अलग जगह जाया करता था। बीते दिन जब राशिद ट्रक लेकर घर वापस आया तो वो सब लोगों से रोज की तरह बातचीत कर रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घरवाले बुरी तरह घबरा गए, वो समझ नहीं पाए कि थोड़ी देर पहले तक भले-चंगे लग रहे राशिद को अचानक क्या हुआ। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिवारवालों ने डॉक्टर को सूचना दी, लेकिन डॉक्टर के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेरीनाग में पूर्व सैनिक के घर में आ धमका गुलदार..दो लोगों पर किया हमला
तबीयत खराब होने के थोड़ी ही देर बाद राशिद की मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जब बेटे की लाश मां सईदा के सामने लाई गई तो वो पछाड़ खाकर गिर पड़ी। चंद मिनटों बाद सईदा की भी तबीयत बिगड़ने लगी। वो बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों ने सईदा को होश में लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो होश में नहीं आईं। इस तरह बेटे की मौत के दो घंटे बाद मां भी चल बसी। बताया जा रहा है कि राशिद की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार में छह भाई-बहन हैं। परिवार की जिम्मेदारी राशिद पर ही थी, लेकिन वो अचानक चला गया। राशिद की मौत के गम में मां सईदा भी चल बसी। एक ही दिन परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजन बुरी तरह सदमे में हैं। राशिद की पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।