Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में चतुर्थ केदारनाथ बद्रीनाथ के कपाट आज ब्रह्म मुहूर्त में पारंपरिक तरीके से रीति-रिवाज के साथ खोले दिए गए हैं। आपको बता दें कि पंच केदार के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में शिव के मुख के दर्शन होते हैं और आज सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में रुद्रनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं। इस दौरान पुजारी धर्मेंद्र तिवारी ने कपाट खोल कर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। आज तड़के बाबा रुद्रनाथ की उत्सव डोली यात्रा रुद्रनाथ धाम पहुंची और पुजारी ने चतुर्थ केदार भगवान बाबा रुद्रनाथ के पट शिव भक्तों के लिए खोल दिए हैं। कोरोना के कारण अभी यहां पर यात्रा में आम श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि धाम के अंदर पुजारी सहित 20 स्थानीय श्रद्धालुओं को ही आने की अनुमति दी गई है। बीते रविवार को चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर परिसर से कैलाश के लिए रवाना की गई थी और बेहद सीमित संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान शिव अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास कैलाश के लिए रवाना हुए थे और आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं। आगे पढ़िए