Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। संक्रमण के मामले घट रहे हैं, लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोरोना के अलावा एक और चीज है, जिससे हमें बचने की जरूरत है, हम बात कर रहे हैं फर्जी अफवाहों की। कोरोना को सतर्कता बरत कर फैलने से रोका जा सकता है, लेकिन फर्जी अफवाहों का क्या करें। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फर्जी अफवाह उड़ाई गई। जिसमें कहा गया कि कोरोना से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये सूचना एक से दूसरे मोबाइल में फटाफट दौड़ने लगी। मामला इस हद तक बढ़ गया कि आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग को खुद विज्ञप्ति जारी कर सफाई देनी पड़ी। विभाग ने इस तरह की खबर को पूरी तरह अफवाह बताते हुए, लोगों से इस पर ध्यान न देने की अपील की है