पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल में आतंक का एक अध्याय खत्म हो गया। यहां कोटद्वार के पोखड़ा प्रखंड में महिला को मारने वाले गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने देर रात मार गिराया। गुलदार के हमले में महिला की मौत के चंद घंटे बाद ही शिकारी जॉय हुकिल ने हत्यारे गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त गुलदार को गोली लगी, उस वक्त कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में मृतक गोदांबरी देवी का पोस्टमार्टम हो रहा था। घटना चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा डबरा की है। बीते दिन गांव में रहने वाली गोदांबरी देवी घर करीब सौ मीटर दूर खेत में गुड़ाई कर रही थी। आसपास के खेतों में अन्य ग्रामीण भी काम कर रहे थे। तभी करीब साढ़े दस बजे अचानक गुलदार ने गोदांबरी देवी की गर्दन पर झपट्टा मारा। गोदांबरी देवी की वहीं पर मौत हो गई। ये देख आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार शव के पास से नहीं हटा और शव को खाने लगा। बाद में लोगों ने पत्थर और डंडे फेंक कर गुलदार को भगाया। इसके बाद भी गुलदार पास की झाड़ियों में ही बैठा रहा। इधर गोदांबरी देवी की मौत की खबर मिलते ही गांव में गम और गुस्से का माहौल बन गया। आगे पढ़िए