Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का खौफ अपने चरम पर है। आए दिन उत्तराखंड से मानव वन्यजीव संघर्षों की घटनाएं सामने आ रही हैं। जंगली जानवरों का खौफ इस कदर भर चुका है कि अब लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। जंगली जानवरों के हमले की हालिया खबर पिथौरागढ़ से मिली है जहां एक ढाई वर्ष की मासूम बच्ची को गुलदार अपने जबड़े में झपट कर ले गया। हादसे के वक्त बच्ची के मां-बाप उसके साथ में थे। अपनी बच्ची को अपनी आंखों के सामने से गुलदार का शिकार होते हुए और मौत के मुंह मे जाते हुए देखने से अधिक खौफनाक आखिर क्या होगा। बता दें कि बच्ची का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे के बाद से ही बच्चे के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। दरअसल पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट ब्लॉक के मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर जरमाल गांव के छाता तोक के निवासी विकास बहादुर अपनी पत्नी और अपने ढाई साल की मासूम बच्ची रिया के साथ रहते हैं। आगे पढ़िए