Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड से आए दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले सामने आते हैं। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। आपको याद होगा पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हाल ही में एक ढाई वर्ष की बच्ची को गुलदार अपने जबड़े में झपट कर ले गया था। हादसे के वक्त बच्ची के मां-बाप उसके साथ में मौजूद थे। गुलदार का शिकार बनी बच्ची को ढूंढने के लिए वन विभाग समेत सभी ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए थे। इसी बीच बुरी खबर यह है कि ढाई साल की मासूम रिया का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर बच्ची की खोजबीन शुरू की मगर बच्ची का कुछ भी पता नहीं लग पाया। सोमवार की सुबह वन विभाग और पुलिस समेत ग्रामीणों ने घर से 400 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। रिया का शव खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ा हुआ था।