Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार आतंक का पर्याय बने हुए हैं। मंगलवार को गुलदार ने टिहरी-पिथौरागढ़ में 10 साल के मासूम समेत दो लोगों को अपना निवाला बना लिया। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भी गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। यहां गांधीनगर मोहल्ले में गुलदार एक युवक का पीछा करते हुए घर में जा घुसा। घटना के वक्त घर में कई लोग मौजूद थे। सभी ने शोर मचाकर गुलदार को भगाने की कोशिश की, लेकिन गुलदार उन पर झपट पड़ा। गुलदार के हमले में दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत है। डरे हुए लोग वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। घटना गांधीनगर मोहल्ला की है। यहां नूरजहां नाम की महिला किराए के मकान में रहती है। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे नूरजहां का बेटा आरिश टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकला। इस बीच गुलदार युवक के पीछे दौड़ पड़ा।