Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: आगामी इलेक्शन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भी पूरी तैयारियों के साथ रण में उतर आई है। चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का डंका बजाने के साथ ही उत्तराखंड की कांग्रेस पार्टी ने कल रात अपनी पूरी टीम बना ली है और इसी के साथ सियासी गलियारों में हलचल साफ देखने को मिल रही है। मिशन 2022 के लिए कांग्रेस ने रण में सेना उतार दी है। इस ऐलान से कई दिग्गज खुश हुए हैं मगर कई दिग्गजों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जी हां, कांग्रेस की अपनी ही पार्टी के कई लोग इस निर्णय से खुश नहीं लग रहे हैं। नाम के ऐलान होने के साथ ही कई विधायकों के चेहरे पर साफ तौर पर नाराजगी झलक रही है। खैर...इस बीच एक अलग ही खबर भी देखने-सुनने को मिली। खबर थी कि धारचूला के विधायक हरीश धामी अपनी पार्टी के निर्णय से इस कदर खफा हो गए हैं कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। खबर थी कि विधायक हरीश धामी ने कोर समिति का सदस्य बनने से इनकार कर दिया। कल रात तक जमकर नाराजगी दिखाने वाले हरीश धामी अब कह रहे हैं कि मेरी नाराजगी केवल इस बात को लेकर है की पार्टी में 44 कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए। आगे पढ़िए