Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: बारिश और भूस्खलन की वजह से उत्तराखंड के कई गांव खतरे में है। जगह-जगह से पहाड़ों के दरकने के खौफनाक वीडियो आएं हैं। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी पहाड़ अपनी जगह से खिसक रहे हैं, इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाहों की जान जा रही है। हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर नेपाल तक भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है, इसकी वजह का खुलासा नासा ने अपनी रिपोर्ट में किया है। नासा ने उत्तराखंड-हिमाचल में हो रहे भूस्खलन की घटनाओं को लेकर साल 2020 में ही चेतावनी दे दी थी। नासा की फरवरी 2020 की एक स्टडी बताती है कि हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और जलवायु परिवर्तन, क्षेत्र में भूस्खलन में बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। नासा के वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट अनुमान और बारिश के आंकड़ों को स्टडी कर अनुमान लगाया था कि हिमालयी क्षेत्र में बदलते बारिश के पैटर्न भूस्खलन में बढ़ोतरी कर सकते हैं।