Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लगभग हर जिले में गुलदार का खौफ बरकरार है. आए दिन गुलदार के आतंक की खबर सामने आ रही है. इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक राहत भरी खबर है. काफी दिनों से आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार अब पिंजरे में कैद हो गया है. बता दें की बीते रविवार पिथौरागढ़ जिले के बजेटी क्षेत्र में एक हादसा हुआ था. जिसको सुनकर सभी के होश उड़ गए थे. पिथौरागढ़ में एक 8 साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था. उसके बाद से ही ग्रामीणों के बीच में खौफ पसर गया था. बता दें कि गुलदार बच्ची को उसके परिजनों की आंखों के सामने से ही आंगन से उठाकर जंगल की ओर ले गया और वहां पर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. काफी खोजबीन के बाद मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव सोमवार सुबह घर के पास की झाड़ियों से बरामद हुआ. घटना से मासूम बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है. घटना से डरे-सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की थी. हादसे के बाद से ही ग्रामीणों के बीच में वन विभाग के प्रति आक्रोश साफ तौर पर झलक रहा था.