Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड हादसों वाला प्रदेश है। यहां हर साल होने वाले सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं। एक्सीडेंट के दौरान लोगों को समय पर मेडिकल सुविधाएं नही मिल पातीं, जिस वजह से कई लोग सड़क पर ही दम तोड़ देते हैं। ऐसा न हो और लोग सड़क हादसों का वीडियो बनाने के बजाय उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाए, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक खास योजना शुरू की है। इसके तहत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करके आप पुण्य तो कमाएंगे ही, साथ ही साथ सरकार से ईनाम भी मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए शुरुआती ग्रांट के रूप में पांच-पांच लाख रुपये जारी कर दिए हैं। सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को गुड स्मार्टियन अवार्ड से नवाजा जाएगा.