Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बेमौसम बारिश के चलते उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है। अब तक 64 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आ चुकी है। कई लोग लापता हैं, जबकि हजारों लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। पर्वतीय इलाकों में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड के दूसरे इलाकों की तरह पिथौरागढ़ के दारमा घाटी में भी 80 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। बर्फबारी में फंसकर दो लोगों की मौत की सूचना भी आई है। ये पर्यटक पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में सुकून तलाशने गए थे, लेकिन अचानक बदले मौसम के चलते ये सफर इनके लिए बुरा सपना बनकर रह गया। पर्यटकों ने प्रशासन से रेस्क्यू करने की गुहार लगाई है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आफत की बारिश थम गई है, लेकिन उच्च हिमालयी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जो कि लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। दारमा घाटी से भी बुरी खबर आई है।