उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद डीजल ने भी लगाई सेंचुरी

पेट्रोल के बाद अब डीजल के दाम ने मारी सेंचुरी, उत्तराखंड में बढ़ते डीजल और पेट्रोल के भाव बढ़ा न दें भाजपा की मुश्किलें
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Diesel rate: Diesel rate cross 100 rs in uttarakhand
Image: Diesel rate cross 100 rs in uttarakhand

देहरादून: पूरे भारत में डीजल और पेट्रोल के दामों में आग लगी हुई है। आम आदमी के आंसू निकल रहे हैं। बात करें उत्तराखंड की तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले केवल पेट्रोल ने सेंचुरी मारी थी मगर उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद अब डीजल के दाम भी आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं और डीजल भी 100 रूपए प्रति लीटर के पार हो गया है। बीते बुधवार को बद्रीनाथ में डीजल का भाव 102 रुपए जबकि मुनस्यारी में 101.04 रुपए कीमत है। पेट्रोल तो कई दिनों पहले ही सेंचुरी पार कर चुका था मगर अब तो डीजल भी 100 रुपए लीटर के पार पहुंच चुका है। वहीं देहरादून में 99 तो पिथौरागढ़ में डीजल 99 लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राज्य में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत भाजपा के लिए आने वाले चुनावों में मुश्किल पैदा कर सकती है। राज्य में कुछ ही महीनों के भीतर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें सरकार की टेंशन बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: स्कूटी सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत