Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा (Uttarakhand Char Dham Yatra) को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। दिवाली के बाद तीन धामों के कपाट बंद हो गए हैं, लेकिन बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। दिवाली के बाद बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बदरीनाथ धाम में हर दिन लगभग हजार तीर्थयात्री दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इससे वो लोग बेहद खुश हैं, जिनकी आजीविका चारधाम यात्रा से जुड़ी है। बात करें बदरीनाथ धाम की तो यहां 18 सितंबर से अभी तक 1 लाख 80 हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं के पास 20 नवंबर तक भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने का अवसर है। 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बिनसर की वादियों में पहुंचे रणवीर और दीपिका पादुकोण, शादी की सालगिरह मनाई