Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: आपको याद होगा कि सरकार ने ऐलान किया था कि देहरादून से दिल्ली के बीच नया एक्सप्रेस वे (Dehradun Delhi Expressway Supreme Court) बनने से दिल्ली देहरादून की दूरी महद 2.30 घंटे रह जाएगी। इस बीच ये भी कहा गया था कि देहरादून से मोहंड तक एलिवेटेड हाईवे बनना है। सरकार का कहना था कि ये एलिवेटेड हाईवे जंगल के बीचों बीच बनेगा। इसके बाद सिटिजन फॉर दून समेत कई संगठनों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि इससे करीब 11,000 पेड़ कटेंगे, जो कि कतई मंजूर नहीं है। अब इस एक्सप्रेस-वे से संबंधित याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। बड़ी खबर ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने ये मामला फिर से एनजीटी के पास भेज दिया है। यानी अब एनजीटी को एक बेहतर रिपोर्ट बनाकर सुप्रीम कोर्ट को देनी होगी और तब ही इस हाईवे पर कोई फैसला होगा। आगे पढ़िए