Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार। वो जिला जहां कुंभ में कोरोना टेस्टिंग घोटाला हुआ। इस घोटाले की वजह से प्रदेश सरकार की देश-दुनिया में बदनामी हुई। अब इसी हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य विभाग (Haridwar Om Prakash Sharma Coronavirus Vaccine) का एक और कारनामा सामने आया है। यहां स्वास्थ्य विभाग ने एक बुजुर्ग के मोबाइल पर कोरोना वैक्सीन लगने का मैसेज भेज दिया। मैसेज भेजना तो ठीक है, लेकिन जिस बुजुर्ग के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है, वो 7 महीने पहले ही मर चुका है। मोबाइल पर दूसरी डोज लगने का मैसेज आने के बाद मृत ग्रामीण के स्वजन हैरान हैं। मामला लक्सर का है। जहां स्वास्थ्य विभाग ने 7 महीने पहले मर चुके बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का अनोखा कारनामा अंजाम दिया है। जिले में शासन के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इसमें भी लापरवाही देखने को मिल रही है।