Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में अभी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है। तापमान तेजी से ढुलक रहा है, लोगों के गर्म कपड़े निकल चुके हैं। आने वाले महीने में ठंड में और अधिक इजाफा होगा और जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। उस सर्दी में हम सब तो अपने घरों में दुबके होंगे। अगर ऐसे में कोई आपको कह दे कि दिसंबर की कड़ाके वाली ठंड में हिमालय की सर्द बर्फ में साधु-संत तपस्या करेंगे, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? अगर नहीं तो यकीन कर लीजिए क्योंकि ऐसा होने जा रहा है। जी हां, उत्तराखंड में सर्दियों का सीजन हद सर्द और जमाने वाला होता है। इसी कड़ाके की ठंड में बदरीनाथ मे तापमान माइनस 20 डिग्री तक चला जाता है। इन बर्फ़ीली चोटियों के बीच देवभूमि उत्तराखंड के 11 साधु तपस्यारत रहेंगे। प्रशासन ने इन्हें इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। शायद यह यकीन करना मुश्किल हो मगर यह सच है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - सावधान! उत्तराखंड में 5 Km लंबे ग्लेशियर ने बदला रास्ता, जानिए अब क्या होने वाला है