Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पहाड़ के लोग आज भी जीवनयापन के लिए खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं, लेकिन इन दिनों लोग ना तो खेती कर पा रहे हैं और ना ही पशुपालन. वजह है जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक. लोग खेत में फसल बोते हैं तो जंगली सुअर और बंदर फसल बर्बाद कर देते हैं. वहीं मवेशी गुलदार और भालू का शिकार बन रहे हैं. ताजा मामला रुद्रप्रयाग का है. जहां गुलदार ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर बंधी एक दूधारू पशु को अपना निवाला बना दिया. आपको बता दें की रुद्रप्रयाग के बच्चणस्यूं क्षेत्र के पिपली गांव में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है. जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं अब क्षेत्र में यह घटना घटित होने से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है. स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में भी कतरा रहे है.