बदरीनाथ में बर्फबारी: सफेद चादर से ढके प्रभु बदरी विशाल..देखिए मनमोहक तस्वीरें

बदरीनाथ धाम में इन दिनों बर्फ जमी हुई है. बदरीनाथ धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है. देखिए तस्वीरें .. (Report: Pankaj Hatwal)
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Snowfall in Badrinath: Beautiful Images of Snowfall in Badrinath
Image: Beautiful Images of Snowfall in Badrinath

चमोली: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से मौसम और भी सर्द हो गया है. बात अगर बदरीनाथ धाम की करें तो इन दिनों बदरीनाथ धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है. प्राकृतिक खूबसूरती के इस अलौकिक दृष्य को देखकर मन खुश हो जाता है.

Snowfall in Badrinath:

बर्फबारी से बदरीनाथ मंदिर परिसर में बर्फ जमी हुई है.बदरीनाथ में बर्फबारी से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया है वहीं दूसरी ओर यहां आने-जाने और रहने वाले लोगों के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं. 6 माह शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम में जिला प्रशासन से अनुमति लेकर साधना करने वाले साधुओं और बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों के अतिरिक्त आजकल किसी भी व्यक्ति को बगैर अनुमति के धाम में जाने की मनाही है. आगे देखिए तस्वीरें..

  • Jai Baba Badri Vishal

    Jai Baba Badri Vishal
    Pic: 1/ 4
    Image: Jai Baba Badri Vishal

    बदरीनाथ धाम से 16 किलोमीटर पहले हनुमानचट्टी में स्थित पुलिस चौकी पर बदरीनाथ जाने वाले लोगों के जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया अनुमति पत्र की जांच होती है ,तब जाकर ही लोगों को हनुमान चट्टी से आगे जाने दिया जाता है.

  • Images of Snowfall in Badrinath

    Images of Snowfall in Badrinath
    Pic: 2/ 4
    Image: Images of Snowfall in Badrinath

    इन दिनों बदरीनाथ जाने वाले मार्ग पर भारी बर्फबारी होने से सड़कें बंद हो गई हैं. हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ तक रास्ता बंद पड़ा हुआ है. जिसे खोलने के लिए प्रशासन जी जान से लगा हुआ है.

  • Badrinath Snowfall Pictures

    Badrinath Snowfall Pictures
    Pic: 3/ 4
    Image: Badrinath Snowfall Pictures

    बदरीनाथ धाम में इन दिनों बर्फ जमी हुई है. बदरीनाथ धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है.

  • Snowfall in Badrinath

    Snowfall in Badrinath
    Pic: 4/ 4
    Image: Snowfall in Badrinath

    इस अलौकिक दृष्य को देखकर मन खुश हो जाता है.बर्फबारी से बदरीनाथ मंदिर परिसर में बर्फ जमी हुई है.