Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: मैदानी जिलों में कोरोना एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। देहरादून और हरिद्वार के साथ-साथ ऊधमसिंहनगर जिले में भी कोरोना मामलों ने रफ्तार पकड़ी है। कल ऊधमसिंहनगर में 4 पुलिसकर्मियों समेत कुल 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। आज यहां 35 लोग पॉजिटिव मिले। कोरोना मरीजों में 4 साल की एक बच्ची भी शामिल है। एक साथ बड़ी तादाद में लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग की टीम मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। रुद्रपुर में बुधवार को मिली रिपोर्ट में काशीपुर, रुद्रपुर, खटीमा, जसपुर और किच्छा में 38 लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। पंतनगर में 63 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सुभाष कॉलोनी में दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। भूरारानी खुशी विला में एक 10 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जसपुर पुलिस चौकी में 31 साल की महिला कांस्टेबल और 39 वर्षीय पुरुष कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
काशीपुर कोतवाली में 56 साल के कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि हुई। जसपुर खुर्द में दो पुरुष और एक महिला के साथ 4 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सूर्या चौकी निवासी 40 वर्षीय कांस्टेबल के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। किच्छा में भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी जगहों पर संक्रमितों के क्लोज कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जांच की जा रही है। ऊधमसिंहनगर की सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि संक्रमण रोकथाम के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क का हमेशा प्रयोग करने की हिदायत दी जा रही है। जहां भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहां वार्डों में सैंपलिंग कराई जा रही है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में 600 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है।