देहरादून में ऐसे भूमाफियाओं से सावधान..नेवी अफसर का बंगला तोड़ा, DGP ने दिए जांच के आदेश

नेवी अफसर की पत्नी का आरोप है कि भूमाफिया ने उनकी पांच बीघा जमीन में बने हेरिटेज बंगले को तोड़कर उनकी जमीन कब्जाने का प्रयास किया। वहां लूटपाट भी की।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dehradun land mafia: Navy officers bungalow demolished by land mafia in Dehradun
Image: Navy officers bungalow demolished by land mafia in Dehradun

देहरादून: देहरादून के राजधानी बनने के साथ ही भूमाफिया का खेल भी शुरू हो गया था। शहर से लेकर गांवों तक की जमीन पर भूमाफिया की नजर है। शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होता जा रहा है, वहीं जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला क्लेमेंटाउन क्षेत्र का है। जहां भूमाफिया के आंतक से परेशान नेवी अफसर की पत्नी ने डीजीपी अशोक कुमार से अपनी संपत्ति को बचाने के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि भूमाफिया ने उनकी पांच बीघा जमीन में बने हेरिटेज बंगले को तोड़कर उनकी जमीन कब्जाने का प्रयास किया। नेवी अफसर की बेटी ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। डीजीपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लेमेंटाउन थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी क्राइम को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला सुभाषनगर का है। जहां भूमाफिया ने गैलेंट्री अवॉर्ड सम्मानित नेवी ऑफिसर के हैरिटेज बंगले में तोड़फोड़ की और उनका सामान भी लूट लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 5 बीघा जमीन पर बना ये बंगला अंग्रेजों के शासन काल में बनाया गया था। जिसे तीन जेसीबी मशीनों की मदद से ढहाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। आगे पढ़िए

आरोपी बंदूक की नोक पर करोड़ों रुपये के कीमती जेवरात भी लूटकर ले गए। दिवंगत नेवी अधिकारी की पत्नी कुसुम कपूर ने कहा कि बीते 7 जनवरी को वो अपनी बेटी से मिलने यूपी के नोएडा गई थीं। तभी उनके पीछे 12 जनवरी को हथियार बंद भूमाफियाओं ने बंगले में घुसकर केयरटेकर और किरायेदारों के साथ मारपीट की और उनकी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को कब्जाने का प्रयास किया। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की थी, लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी। 70 साल की कुसुम कपूर ने बताया कि उनके पति वीके कपूर नेवी में अधिकारी थे। उन्होंने देश की सेवा करते हुए मेडल और गैलेंट्री अवॉर्ड जीते थे। साल 1997 में उन्होंने ये बंगला विद्याभूषण से खरीदा था। उनकी एक बड़ी बेटी नासिक और दूसरी अमेरिका में रहती है। तीसरी बेटी की शादी नहीं हुई है, वो मानसिक रूप अस्वस्थ है। साल 2021 में वीके सिंह का निधन हो गया था। तब से पुराने केयरटेकर की बेटी मोनिका रंधावा और अमित यादव नाम के भूमाफिया की उनकी जमीन पर नजर है। बहरहाल इस मामले में लापरवाही बरतने पर क्लेमेंटाउन थाना प्रभारी नरेंद्र गहलोत को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदानी को सौंपी गई है।