Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में बीता शनिवार भारी दिन साबित हुआ। यहां पर बीते शनिवार को डबल मर्डर केस से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि देहरादून के करनपुर इलाके में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से दहशत का माहौल पसर गया है तो वहीं दूसरी तरफ कैंट थाना क्षेत्र में गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से भी सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। पहला हत्या का केस डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर का है। यहां पर दिनदहाड़े एक रिटायर्ड ऑफिसर की हत्या कर दी गई है। रिटायर्ड ऑफिसर की पहचान सुरेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने उनकी हत्या कर दी। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी हत्या गला दबाकर हुई है। उनके गले पर भी गहरे निशान पड़े हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही परिस्थितियां साफ पाएंगी। दूसरा मामला कैंट थाना क्षेत्र के अंदर फुआरा चौक के पास का बताया जा रहा है। यहां पर एक गाड़ी के अंदर व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त रणजीत उम्र 55 के रूप में गाड़ी। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है .