Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना के लगातार बढ़ते हुए केसों को देखते हुए अब उत्तराखंड में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं नैनीताल में भी पाबंदी लगनी शुरू हो गई है।
देहरादून की तर्ज पर अब नैनीताल में भी मास्क ना लगाने पर हजार रुपए तक जुर्माना लग सकता है। जी हां, देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और नैनीताल जिले में शासन के निर्देश पर गुरुवार से मास्क पहनेने पर अनिवार्य कर दिया है। मास्क न पहनने पर 500 से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। डीएम धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगर नैनीताल में कोई भी बिना मास्क के दिखाई देता है तो उस व्यक्ति से 500 से 1000 जुर्माना वसूला जाएगा। यह निर्देश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक जगहों पर और घरों से बाहर निकलने पर मास्क को अनिवार्य कर दिया है और उसी के साथ सड़क पर थूकने पर भी प्रबंध लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आदेश देकर इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दे दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि कोई भी व्यक्ति अगर आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी और हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करते हुए सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है और इसके बाद ही तत्काल रुप से कई जिलों में या फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। देश में एक बार फिर से कोरोना बढ़ रहा है। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि अपना और खास करके आपके घर में मौजूद बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकलें। हल्की सी सर्दी खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और उपचार कराएं। nainital coronavirus guideline का पालन जरूर करें