Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: देश दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र बदरीनाथ के कपाट आज खुल गए हैं। Uttarakhand Char Dham Yatra 2022 में विशेष महत्व रखने वाले बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 06:15 बजे खोले गए।
अब से अगले 6 महीने तक श्री बदरी नारायण भक्तों को यहीं दर्शन देंगे। धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सुबह 5 बजे बदरीनाथ के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी की डोली ने किया प्रवेश। इसके बाद सुबह 5:15 बजे विशिष्ट व्यक्तियों का गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश हुआ। सुबह 5:30 बजे रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश हुआ। सुबह 6 बजे रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार का पूजन किया गया। सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। इसके बाद सुबह 9:30 बजे गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजा शुरू होगी। पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से होगी। मंदिर में दर्शन करने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालु इस बेहद महत्वपूर्ण मौके के साक्षी बने। अब अगले 6 महीने तक यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक यह यात्रा बंद रही। इस बार बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कपाटोद्घाटन के मौके पर मंदिर में बेहद शानदार सजावट की गई है. सजावट के लिए कई क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है.