उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह RTO पहुंचे CM धामी..गायब मिले कर्मचारी, RTO सस्पेंड

बताया जा रहा है कि ये सिर्फ शुरुआत है, अभी परिवहन विभाग के दूसरे कई अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
pushkar singh dhami dehradun rto : CM Pushkar Singh Dhami suspends Dehradun RTO
Image: CM Pushkar Singh Dhami suspends Dehradun RTO

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने सख्त फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

CM Pushkar Singh Dhami suspends Dehradun RTO

इस बार मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के पेंच कसे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आरटीओ में लापरवाही मिलने पर आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से विभाग में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि ये सिर्फ शुरुआत भर है, अभी परिवहन विभाग के दूसरे अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी है। मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास परिवहन विभाग से जुड़ी शिकायतें लगातार पहुंच रही थी। इस बीच बुधवार सुबह सीएम अचानक आरटीओ दफ्तर पहुंच गए। सीएम के इस तरह दफ्तर पहुंचने से आरटीओ के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम के निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। और भी कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद सीएम ने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कर्मचारियों व अधिकारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने की सख्त हिदायत दी। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा है।