Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में एक वृद्धा का फ्लैट कब्जाने के आरोप में भाजपा की महिला पार्षद के पति और एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रानीपुर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, न्यू विकास कालोनी गली नंबर तीन निवासी बुला बोस ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 2003 में शिवलोक कालोनी में रमेश चन्द गुप्ता से एक फ्लैट खरीदा था जनवरी 2015 में उन्होंने गोपाल गिरी गोस्वामी निवासी वाटर वर्क्स, निकट शिवलोक कालोनी को तीन हजार रुपये प्रति माह किराये पर फ्लैट दे दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद गोपाल गिरी गोस्वामी ने किराया अदा करने में लापरवाही शुरू कर दी और 2020 में लगभग 35 हजार रुपये किराया व बिजली का बिल अदा नहीं किया। किराया मांगने पर गोपाल व उसकी पत्नी राखी गोस्वामी ने किराया देने से मना कर दिया। आगे पढ़िए
उनका कहना था कि फ्लैट की रजिस्ट्री फर्जी है। वहीं जुलाई 2021 में बुला डे को पता चला कि गोपाल गिरी गोस्वामी ने विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन किया, जिसमें उसने फ्लैट खरीदने का जिक्र किया है। दस्तावेज निकलवाने पर पता चला कि गोपाल ने फर्जीवाड़ा कर दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कराया है। इस षडयन्त्र में राकेश नौडियाल निवासी शिवलोक कालोनी भी शामिल है। जब पुलिस को शिकायत की गई तब पुलिस ने सुनवाई करने से मना कर दिया। पुलिस में सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। तब कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गोपाल गिरी गोस्वामी, रेखा गोस्वामी और राकेश नौडियाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।