Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कई लोग अवैध जमीन पर अवैध तरीके से प्लॉट बनाकर रह रहे हैं।
अब ऐसी ही अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते दिन मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ( एमडीडीए) की ओर से पछवादून के इलाकों में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी जिस कारण प्लाटिग व निर्माण ध्वस्तीकरण का विरोध कोई नहीं कर पाया। दरअसल उत्तराखंड में कई जगह बाहरी लोगों द्वारा अवैध भूमि पर निर्माण करवाया जा रहा है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की ओर से अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गई कि अगर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां निर्माण करने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एमडीडीए ने दो अलग-अलग स्थानों पर 55 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसमें आशीष नाम के व्यक्ति द्वारा सभावाला रोड सहसपुर में बिना स्वीकृति के लगभग 15 बीघा भूमि में प्लाटिंग के लिए सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। तो वहीं दूसरी और राशिद पहलवान नाम के व्यक्ति ने भी सभावाला रोड, सहसपुर में 40 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के आरसीसी एवं पत्थरों से प्लाटिंग के लिए निर्माण किया जा रहा था। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही जिस वजह से कोई विरोध नहीं कर सका।