उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले सावधान रहें, यहां एक आदमी ने 3 लोगों को बेच दिया एक ही प्लॉट

दाखिल खारिज होने तक राजस्व रिकार्ड में जमीन के मालिक के नाम पर आरोपी प्रमोद कुमार का नाम दर्ज था। आगे पढ़िए
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
haridwar fraud property : A man sold 1 plot to 3 men in Haridwar Property News
Image: A man sold 1 plot to 3 men in Haridwar Property News

हरिद्वार: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जमीन-फ्लैट की डिमांड बढ़ने के साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं।

fraud property sold to 3 men in Haridwar

हरिद्वार के लक्सर में ऐसा ही हुआ है। यहां धोखाधड़ी कर एक ही जमीन को अलग-अलग तीन व्यक्तियों को बेच दिया गया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी क्षेत्र का है। यहां महाराजपुर गांव निवासी कर्णपाल ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे जमीन खरीदनी थी। इसके लिए उसने गांव के ही एक व्यक्ति प्रमोद से बातचीत की। प्रमोद ने अपनी जमीन उसे दिखाई और कहा कि वो जमीन बेचना चाहता है। कर्णपाल को जमीन पसंद आ गई। आगे पढ़िए

सौदा तय होने पर उसने मार्च 2022 में प्रमोद से जमीन खरीद ली। बैनामे के बाद जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया चल रही थी। दाखिल खारिज होने तक राजस्व रिकार्ड में जमीन अभी प्रमोद कुमार के ही नाम थी। प्रमोद ने इसी का फायदा उठाते हुए पहले से बेची गई जमीन को धोखे से दो अलग-अलग लोगों को फिर से बेच दिया। कर्णपाल को प्रमोद की धोखाधड़ी का पता चला तो वो मदद मांगने के लिए पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने लक्सर कोतवाली पुलिस को आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।