उत्तराखंड: जीजा ने नहाते हुए बनाया साली का अश्लील वीडियो, विरोध करने पर कर दिया रेप

पीड़ित ने इस बारे में जीजा के परिजनों से शिकायत की तो वो पीड़ित संग गाली-गलौज करने लगे, उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand jeeja sali video: Brother-in-law made video of sister-in-law in Haridwar misbehaved
Image: Brother-in-law made video of sister-in-law in Haridwar misbehaved

हरिद्वार: हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

Brother-in-law made mms of sister-in-law in Haridwar

यहां जीजा ने नहाते समय अपनी साली का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित संग दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस बारे में जीजा के परिजनों से शिकायत की तो वो पीड़ित संग गाली-गलौज करने लगे, जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी जीजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वो यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली है। रुड़की में उसकी बहन का ससुराल है। कुछ समय पहले वो अपनी बहन के ससुराल में रहने के लिए आई थी। इस दौरान उसके जीजा रजत ने नहाते वक्त नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया। आगे पढ़िए

बाद में जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये भी कहा कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा। इस घटना के बाद आरोपी लगातार अपनी मनमानी करने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने यह बात अपनी बहन और उसके ससुरालियों को बता दी, लेकिन बहन के ससुराल वाले उल्टा उसे ही धमकाने लगे। गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बहनोई रजत पर दुष्कर्म तथा अभय, राजू और ऋषिपाल आदि पर धमकी और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।