उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई महिला पर हाथी का हमला, सूंड से उठाकर पटका..हालत गंभीर

उत्तराखंड: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने खूब दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, महिला की हालत गंभीर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
kotdwar elephant attack woman: Elephant attack on woman in Kotdwar forest
Image: Elephant attack on woman in Kotdwar forest

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में जंगली जानवरों की आवाजाही बेहद बढ़ गई है। मानव वन्यजीव घटनाएं तो जैसे बेहद आम हो गई हैं।

Elephant attack on woman in Kotdwar forest

हाल ही में यहां पर एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। बता दें कि हादसे के दौरान महिला चारापत्ती लेने गई हुई थी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली गई जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। उनकी साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।