भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, मंदिर में किया 5 करोड़ का दान

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Mukesh Ambani Badrinath: Mukesh Ambani reached Badrinath donated Rs 5 crore
Image: Mukesh Ambani reached Badrinath donated Rs 5 crore

चमोली: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार की बदरीनाथ धाम में गहरी आस्था है। समय-समय पर वो अपने परिवार संग बदरीनाथ आते रहे हैं।

Mukesh Ambani reached Badrinath

अंबानी परिवार ने मंदिर समिति को कई बार बड़ा दान भी दिया है, ताकि मंदिर परिसर में सुविधाएं विकसित की जा सकें। इसी कड़ी में मुकेश अंबानी एक बार फिर बदरीनाथ धाम आए, उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने यहां विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए। मंदिर में पुजारी द्वारा उन्हें विशेष पूजा अर्चना कराई गई। आगे पढ़िए

उद्योगपति मुकेश अंबानी पिछले साल भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए आए थे। उस वक्त उन्होंने मंदिर समिति को करोड़ों का दान दिया था। इन दिनों बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों को लगातार आवागमन बना हुआ है। श्राद्ध पक्ष में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। मंदिर में दर्शनों के बाद प्रतीक ने ब्रह्मकपाल में अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव और मां साधना यादव का पिंडदान किया। बुधवार को दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनारायण का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान उन्हें देखने के लिए मंदिर में भीड़ लगी रही। कुछ दिन पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी बदरीनाथ धाम के दर्शन किए थे।